
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के कानिमहुली गांव के नतूनडीह टोला में निर्मित सागुन तारास क्लब भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर और आदिवासी रीति-रिवाज से विधायक समीर महंती का गांव में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि क्लब भवन का निर्माण जमीनदाता सुमंतो बेरा और ग्रामीणों ने मिलकर क्लब भवन का निर्माण कर एक मिसाल कायम किया है। क्लब भवन बनने से गांव के युवाओं को एक बेहतर स्थान मिला है, युवा क्लब भवन का सद उपयोग कर अपना और गांव का विकास करें। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने कहा कि जल्द ही सागुन तारास क्लब को अपने निजी योजना से क्लब नवीकरण के लिए खेल सामग्री और पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध करायेंगे। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष बयाल किस्कू, ग्रामप्रधान अनंत हेम्ब्रम, माणिक हांसदा, अतुल प्रसाद हेम्ब्रम, महादेव बेरा, राहुल महतो, मिथुन कर, लखन मांडी, दिलीप कुमार मुर्मू, नंदलाल हांसदा, माणिक हेम्ब्रम, उपेंद्र किस्कू, सनातन टुडू, रघु हांसदा, चम्पा रानी हांसदा, सुंदरी हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।





