
घाटशिला : घाटशिला के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग पर डीआरएम के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा. अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे ने कहा कि घाटशिला अनुमंडल की पहचान औद्योगिक नगरी के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी है. घाटशिला में प्रतिवर्ष पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं विशेषकर दिसंबर और जनवरी माह में घाटशिला के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहता हैं .पर्यटकों के आने से घाटशिला की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है टोटो और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का व्यापार बढ़ जाता है. होटल के कारोबार में तेजी आती है पैसेंजर ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जमशेदपुर जाकर काम करते हैं जिनसे उनके परिवार की जीविका चलती है.
कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था पहले ही दम तोड़ चुकी है. पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से गाड़ी और होटल का कारोबार ठप पड़ा हुआ है. बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गये हैं, जिससे उसके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है.परिवार के लिए भरण पोषण भी मुश्किल हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल ने डीआरएम के नाम पर घाटशिला स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है. मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, जिला आईटी सेल प्रभारी सुजन मन्ना,तुषार दत्ता,मुनमुन पांडे, कौशिक कुमार,नरेश महतो, सुभाष बनर्जी, संदीप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.




