
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रास मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा तीन दिवसीय रास महोत्सव आज से शुरू हुआ. महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को ग्रामीणों ने भक्तिभाव से राधा कृष्ण की पूजा की. पुजारी दुलाल चंद्र दास ने मंत्रोच्चारण कर लोगों की पूजा संपन्न कराया. शाम में स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन किया गया. शाम में आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कमेटी के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी नारायण दास ने बताया कि इस वर्ष पूजा कमेटी द्वारा सरकार द्वारा पारित कोविड-19 के नियमों के पालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से तीन दिवसीय रास उत्सव का आयोजन किया गया है. कहा कि 3 दिनों तक भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की जाएगी और राजमंच परिसर में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव को सफल बनाने में निरंजन दास,पंकज दास, शेखर बेरा,लिली दास, दिलीप दास, निमाई दास ,कौशिक बेरा, नकुल दास, समीर दास ,चंदन दास समेत अन्य जुटे हुए हैं.




