राजन सिंह / चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की नक्सल मुक्त जामुआ पंचायत के इंदबनी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों इन दिनों पेयजल की समस्या से जूंझ रहे हैं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका तरूलता मुंडा ने बताया ने बताया की विद्यालय में 34 बच्चे नामांकित हैं। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगे चापाकल कई माह से खराब है जिस कारण विद्यालय में नामांकित बच्चों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या व्याप्त है। विद्यालय के बच्चें पीने के लिए पानी घर से बोतल में भरकर लाते हैं,वही मध्याह्न भोजन करने के पहले और भोजन करने के पश्चात स्कूली बच्चें थाली धोने के लिए विद्यालय से दूर इंदबनी गांव में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना के पास जाकर थाली धोते है और पीने के लिए पानी बच्चे बाल्टी से ढोहकर विद्यालय लाते है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
विद्यालय की शिक्षिका ने कहा की बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने के लिए माता समिति की सदस्यों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,वे भी गांव से पानी ढोकर लाती है और फिर मध्याह्न भोजन बनाती है।शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय के चापाकल खराब होने की सूचना विभाग के पदाधिकारी को दी गई है परंतु चापाकल मरम्मत कराने की दिशा में अबतक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है जिससे बच्चों के समक्ष पेयजल की समस्या व्याप्त है।



