गालूडीह: यामिनी कांत बीएड कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवासीय शिविर का समापन शनिवार को हुआ. शिविर समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता, अतिथि के रूप में पटमदा डिग्री कॉलेज से डॉ. कमल महतो उपस्थित हुए थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. साथ ही संस्थान के संस्थापक डॉ जामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया. सदस्य द्वारा एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी कर्ण ने स्वागत सम्बोधन करते हुए शिविर द्वारा किया गया कार्य एवं महत्व को बताया.(नीचे भी पढ़े)
डॉ. दारा सिंह गुप्ता एवं डॉ. कमल कुमार महतो ने राष्ट्रीय योजना का महत्व एवं सदस्य की जिम्मेवारी से अवगत कराया. एनएसएस के उद्देश्य को विस्तार से बताया, कहा गांव में जो बच्चे पढाई से वंचित है, उनको शिक्षा का महत्व समझाने की जरूरत है, ताकि कोई भी शिक्षा से दूर नहीं हो. विहित हो की एनएसएस द्वारा गोद लिया गया. गांव शालबनी में सात दिवसीय शिविर में साफ सफाई, पौधरोपण, साक्षरता अभियान, ऑनलाइन पंजीयन एवं आधार कार्ड व राशन कार्ड में सुधार, मशरूम की खेती करना, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यो को किया गया. समापन के मौके पर अतिथि द्वारा एनएसएस सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रो नंदन दास परमीत सीट, डॉ आशा वर्मा, अंगना सरकार, पूनम टुडू, प्रीति नीलम, स्वेता उपस्थित हुए थे.



