
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा प्रखंड के बोरागड़िया गांव में होम क्वारंटाइन में रह रहे मजदूर के कोरोना पोजेटिव होने से स्थानीय प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एरिया को सील किया गया था. रविवार को गांव के ही एक परिवार के 2 बच्चें समेत सात लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आने से गांव में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने कोरोना पोजेटिव हुए सातो सदस्य को 108 एम्बुलेंस से जमशेदपुर कोविड 19 वार्ड में उपचार कराने के लिए भेज दिया है. वही एक ही परिवार से सात लोग संक्रमित होने से गांव के ग्रामीण भयभीत है. ग्रामीण घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे है. वही प्रशासन बीमारी को नियंत्रण करने में जुटी हुई है और लोगों से अपील की है कि कंटेनमेंट जोन के ग्रामीण अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले. सामाजिक दूरी बनाये रखे, मास्क का प्रयोग करने और समय समय पर हाथ साबुन से धोये इसके लिए लोगो को लगातार जागरूक कर रहे है.






