
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण बिमारी से बचने के लिए सीओ अरविंद ओझा और थाना प्रभारी अनिल नायक ने सोमवार साम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया. पदाधिकारीयों ने सिमदी और बेंद गांव का दौरा कर महिला और पुरूष को माइकिंग से जानकारी देकर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचना है तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें, बाहर निकले तो मास्क पहन कर निकले समय समय पर हाथ सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोयें, पदाधिकारीयों ने कहा कि ग्रामीण अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने,कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की नियमों का पालन करें और हमारी मदद करें. कहा कि लाक डाउन के दौरान किसी भी ग्रामीण को अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो इसकी सूचना पदाधिकारी को दे प्रशासन हर संभव सहयोग करेंगी.

मबाउटिया गांव में अग्नि प्रभावित परिवार को विधायक ने किया सहयोग
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के डोम वाउटिया के मंगल हांसदा का बिगत कुछ दिन पहले घर में आग लगने से घर समेत सारा समान जल कर राख हो गई है.सुचना पाकर सोमवार की रात विधायक गांव पहुंचकर पहुँचकर परिवार से मिले और तिरपाल और आर्थिक सहयोग किया .विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर परिवार को जल्द से जल्द आवास दिलाने मांग की है. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सचिव गुरुचरण मांडी,दीपक सिंह,साजन बेरा, अनन्त बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.







