बहरागोड़ा: बुधवार को बहरागोड़ा पूर्वांचल के जयपुरा- श्यामसंडा गांव स्थित मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सपोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित शार्ट टू लांग क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फ़ाइनल प्रतियोगिता का समापन हुआ. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए. इस दौरान क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया. कुणाल षाड़ंगी ने टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र भी करियर बनाने के लिए एक अच्छा मौका है. कहा कि बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया. इस मौके पर खेडुआ पंचायत के मुखिया सुलेखा सिंह, भाजपा युवा नेता अभिजीत दास, गोपाल साव, गोपाल महापात्र, संदीप पाल, गोपाल नायक, संदीप पूरी, शत्रुघ्न मुंडा, सूरज प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.



