बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास एनएच पर बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्के से पश्चिम बंगाल के इलेक्ट्रिक मेकनिक श्यामल डाब (70) की मौत हो गई. मृतक पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिला के पटना बाजार के नजरगंज का रहने वाला था. यहां पर रह कर वह बड़ी गाड़ियों के लिए इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम किया करता था. मिली जानकारी के अनुसार होटल में खाना खाकर वह अपनी दुकान जा रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद चालक वाहन लेकर घटनास्थल से भाग निकला. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची. 108 एंबुलेंस से श्यामल डाव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी है.



