
चाकुलिया : चाकुलिया मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद कलाम की बेटी बुशरा परवीन से शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने 40 हजार रूपये से भरा बेग लुटकर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में बुशरा परवीन ने बताया कि वह अपने पिता के बैंक ऑफ इंडिया बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल कर साइकिल से घर लौट रही थी, रास्ते में ही बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक में उसके कुछ काम था जिसकारण वह बैक गई और काम कर वापस रूपये की थैली को साइकिल के हैंडल में टांग कर अमृत मैडीकल से बस्ती जाने वाली सड़क से घर जा रही थी, इसी क्रम में पीछे से एक काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक हैलमेट पहने तेजी से बाइक लेकर अस्पताल के गेट के पास आकर बाइक की गति को धीमा कर दिया. कहा कि बाइक पर बैठे एक युवक ने साइकिल के हैंडल में टंगी रुपये से भरा बेग को झपट लिया और एक युवक साइकिल पर लात मारा जिससे वह साइकिल लेकर गीर पड़ी. कहा कि दोनों युवकों ने रूपये की बैग लेकर हाटचाली की और बाइक लेकर फरार हो गये.





