
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत चिड़का गांव में बीती रात चोरों ने आजसू प्रखंड अध्यक्ष माणिक चंद्र महतो के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. जहां अपराधियों ने घर की रखवाली के लिए तैनात माणिक चन्द्र के चचेरे भाई पद्मलोचन महतो को बंधक बनाकर पत्नी के मंगलसूत्र और 2.35 लाख नगदी ले उड़े. शुक्रवार को मामले की जानकारी मिलते ही पटमदा रेंज के डीएसपी सुमित कुमार और बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा दलबल के साथ चिड़का गांव पहुंचे और मामले की जांच की. बताया जाता है, कि परिवार के सभी सदस्य मकर की तैयारी में व्यस्त थे. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आज के प्रखंड अध्यक्ष मानिक चंद्र महतो ने बताया कि गुरुवार रात्रि दस बजे सभी अपने घर डोबो चले गए थे. घर पर चचेरे भाई को रखवाली की जिम्मेदारी दी थी देर रात यहां डकैती होने की सूचना मिली. जिसके बाद सभी वापस चिड़का पहुंचे. जहां देखा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. फिलहाल मानिक चंद्र महतो की शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.














