चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के सांढ़पुरा गांव निवासी गुरूचरण मांडी (56) के हत्या के आरोपी चारू मांडी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने कहा कि सोमवार को किसी बात को लेकर सांढपुरा निवासी गुरूचरण मांडी और चारू मांडी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान आवेश में आकर चारु मांडी ने पास मे रखे किसी सामान से गुरुचरण मांडी के सिर पर प्रहार कर दिया. जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया. और मौत हो गयी. इस संबंध में चारू मांडी के खिलाफ में थाना में कांड संख्या 6/2022, धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है.











