गालूडीह : दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी और मजदूरों ने गुरुवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर अपने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर केंद्र में तालाबंदी करने की सूचना दी है. मिली जानकारी के अनुसार दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र के मजदूर विगत पांच महीने से बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं.(नीचे भी पढ़ें)
मजदूरों ने बताया कि केंद्र निदेशक के कहा था कि 10 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा, किन्तु समय सीमा पार होने के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है. मजदूरों की वर्ष 2020-21 से लेकर अगस्त 2024 तक का वेतन भुगतान बकाया है, लेकिन केंद्र की ओर से सिर्फ नवंबर 2023 से जुलाई 2024 तक की मजदूरी का भुगतान किया गया है. विभाग बाकी की बकाया राशि का भुगतना करने से इनकार कर रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी को मजदूर दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में तालाबंदी करेंगे.



