जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में 18 अगस्त से मोटर खराब होने के कारण 1140 घरों में पानी सप्लाई बंद है. मोटर की मरम्मत का कार्य जारी है. बागबेड़ा महानगर विकास समिति अध्यक्ष सुबोध झा ने इस संबंध में अभियंता प्रमुख और कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार मोटर में आग लगने के कारण मोटर जल गई है और अभी तक मोटर की मरम्मत नहीं हो पाई है. पहले से मौजूद मोटर गर्म होने के कारण कार्य नहीं कर रहा है. यानि आनेवाले कुछ दिनों तक बागबेड़ावासियों को पानी की समस्या से निजात नहीं मिलने वाली है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट टेंडर के लिए एक करोड़ 88 लाख 69 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है. इसको लेकर कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने जानकारी दी कि तीन से चार दिनों में फिल्टर प्लांट का काम शुरु हो जाएगा. जेई नहीं होने के कारण काम में विलंब हो रहा है.



