
चाकुलिया : कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे चुकी है, सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए टुसू पर्व और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर गुरुवार को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के बड़कोला गांव में 150 गरीब और असहाय लोगों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया। मौके पर षाड़ंगी ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति पर्व की खुशियां मनाए, इसी सोच के साथ मकर पर्व को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच नये वस्त्र का वितरण किया गया है ताकि वे भी नये वस्त्र पहनकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। मौके पर विद्युत महतो, महेन नायक, सुधीर नायक, केशरी महतो, रबिन्द्र नाथ महतो, अमरजीत महतो, बाहादुर महतो, राजू महतो, मोहन कुमार मिश्र, अनुप महतो, तापस महतो, नरेन्द्र नाथ महतो, संजीब महतो पूर्णेन्दु पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया के पहाड़ पर बसा पोचापानी गांव में जिप सदस्य ने 100 ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण
बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर-कालापाथर पंचायत के पहाड़ पर बसे पोचापानी गांव में गुरुवार को मकर पर्व के पूर्व बाउड़ी के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने 100 ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्रामीणों को कंबल उपलब्ध कराया है। कहा कि पहाड़ पर गांव होने के कारण ठंड से ग्रामीण ठिठुर कर रात गुजारते हैं। कहा कि कंबल उपलब्ध कराकर लोगों को ठंड से निजात दिलाने का प्रयास किया है। कंबल पाकर लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठा।











