गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के घुंटीया गांव से 18 वर्षीय युवती सोमवार से फरार है. इस संबंध में युवती सैफाली सिंह के पिता विमल सिंह ने बुधवार को गालूडीह थाना में बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है. विमल सिंह ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री सैफाली सिंह सोमवार को कालेज और गालूडीह बाजार जाने को कह कर घर से निकली थी. लेकिन वह वापस घर नहीं आई. (नीचे भी पढ़ें)
विमल सिंह ने कहा कि रातभर सभी रिश्तेदारों ने कई जगहों पर खोजबीन की. लेकिन पुत्री का कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि 7 मार्च को उसकी शादी भी होनी हैं. शादी के लिए सारी तैयारियां अंतिम चरण में है. कार्ड भी छप गया है. मामले की जानकारी होने के बाद गालूडीह पुलिस खोजबीन में जुट गई है.











