
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के सबर टोला के 20 परिवार के लोग सरकारी पदाधिकारी के उपेक्षा के कारण महीनों से कीड़ायुक्त पानी पीने पर विवश है. सबरों ने बताया कि टोला में सिर्फ एक कुंआ और चापाकल है. कहा कि वर्षो से चापाकल ठप है और कुंआ भी जर्जर हो चुका है. सबरों ने कहा कि कुएं में पेड़ के पत्ते गिरने से सड़गल गए और पानी में छोटे छोटे कीड़ा उत्पन्न हो गए है. जानकारी के बावजूद सरकारी पदाधिकारियों ने कुंआ में अबतक बिल्चिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है. कीडेयुक्त पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते है. इसलिए सबरों कुंएं के पानी को छानकर पीने के लिए योग्य बनाते है और उसके बाद सेवन करते है. इस टोला में एक चापाकल है वह भी ठप पड़ा है. चापाकाल मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन उनका भी ध्यान इस ओर नहीं है. अब तक जनप्रतिनिधियों ने भी पहल नही की है. इससे जनप्रतिनिधि व सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ रोष है.







