बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा गांव में शनिवार की रात एक हाथी ने जमकर उपद्रव मचाया. हाथी ने गांव निवासी मीहीर मंडल के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. परिजनों ने बताया कि रात के तीन बजे हाथी ने घर पर हमला कर दिया. उस वक्त सभी घर पर ही सोए थे. हाथी की आवाज सुनकर वे सभी किसी तरह हाथी से बचकर घर से बाहर निकले और अपनी जान बचाई. हाथी के गांव में आने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है.




