गालूडीह : ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आदिम विकास पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा को खेल सामग्रियां उपलब्ध कराईं. ज़िला परिषद सदस्य ने बताया कि गोल पोस्ट पूरी तरह जर्जर हो चुका था, जिससे खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. समिति के सदस्यों ने गोल पोस्ट की मांग की थी, इसलिए नया गोल पोस्ट उपलब्ध कराया है. इसके आलावा श्रीमती मुर्मू ने समिति के सदस्यों को जर्सी सेट भी उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये से फुटबॉल मैदान के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव है. इसके लिए समिति के सदस्यों ने डीपीआर सौंपी है. बहुत जल्द योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा.




