चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत दो तीन वर्षो से गजराज क्षेत्र में यमराज बनकर विचरण कर रहे हैं. इन दिनों हाथियों के हमले से दर्जनों ग्रामीणों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. हाथियों के रोद्र रूप से ग्रामीण महीनों से दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में हाथि यमराज बनकर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं कब किसकी जान हाथी ले लें यह कहना मुश्किल है. लोगों ने कहा कि हाथियों के झुंड को वन विभाग क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान तक ले जाने में अबतक सफल नहीं हो पाया है. हाथियों का झुंड क्षेत्र में ही विभिन्न स्थानों पर जाकर उपद्रव मचा रहे हैं और जान माल की क्षति पहुंचा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने कहा कि हाथियों के भय से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. हाथी दिन और रात कभी भी जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर आ रहे हैं और यमराज बनकर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. वहीं वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों पर लगातार नजर बनाएं हुए हैं परंतु हाथियों के हमले को रोकने में विभाग की टीम नाकाम साबित हो रहे हैं. विभाग द्वारा हाथी और मानव द्वंद को रोकने के लिए अबतक कई तरह की योजनाएं लाई परंतु सभी योजनाएं विफल साबित हो रही है.




