जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके चाकुलिया में उत्पाद विभाग की टीम ने बीती रात छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की है. उत्पाद विभाग की टीम ने चाकुलिया के मोहराबांधी, मधुपुर, एनएच 33 स्थित भाई भाई होटल, मिठु होटल, समीर होटल और त्रिलोक होटल में छापेमारी की है. यहां से उत्पाद विभाग को 24 लीटर विदेशी शराब, 16 लीटर बीयर और 45 लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है. छापामारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे लोग फरार हो गए. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.




