चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण किसान अपनी जमीन पर खेती कार्य भी शुरू नहीं कर पाए हैं. प्रखंड के अधिकांश जमीन पानी की कमी के कारण अभी भी परती पड़ी हुई है. क्षेत्र के किसान अपनी जमीन पर पानी के अभाव के कारण अबतक धान की खेती शुरू नहीं कर पाएं है. किसानों ने कहा की चाकुलिया प्रखंड में खेती कार्य करने के लिए किसान पूर्ण रूप से मानसून पर निर्भर रहते हैं.बारिश होने पर ही किसान अपने खेतों में धान की बिचड़े की रोपनी करते हैं, इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं कुछ जगहों पर किसान पंप चलाकर खेती कार्य कर रहे हैं. प्रखंड में सावन माह में खेती कार्य जोर शोर से होती थी, परंतु इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण खेत अब भी परती पड़ी हुई है और खेतों में मवेशी चर रहे हैं. इस साल बारिस नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं. किसानों ने कहा कि धान के बिचड़े तैयार है परंतु वर्षा नही होने के कारण वे खेतों में बिछड़ों की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं. किसानों ने कहा की अभी भी वक्त है अगर वर्षा हुई तो खेती हो सकता है. फिलहाल किसान बारिश होने की आस लगाएं बैठें हैं कि बारिश हो तो वे अपने खेतों में खेती कार्य शुरू कर सके.















