ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के तीसरे फेज के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. मुंबई से 80 किलोमीटर दूर शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास यह दुर्घटना हुई. गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ ने 5 लोगों के फंसे होने के आशंका जताई है. एनडीआरएफ लगातार सुरक्षा और बचाव कार्य में लगी है. (नीचे भी पढ़ें)

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिस क्रेन की वजह से हादसा हुआ वो एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन थी. जिसका उपयोग पुल निर्माण और राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं में पूर्वनिर्मित डिब्बानुमा पुल की डाट (गर्डर्स) लगाने के लिए किया जाता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और बचाव कार्य किया जा रहा है. बताते चले कि फेज 3 को लेकर एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम जारी हैं.















