
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड के पाथारगोडा में एक पुआल लदा पिकअप वैन में आग लगने से पुआल समेत पिकअप वैन जलकर राख हो गया. पिकअप वैन पुआल लाद कर गांव से निकल रही थी तभी रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गई. वाहन चालक राकेश यादव ने बताया कि गाड़ी में कैसे आग लगी इसका पता ही नहीं है. गाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद वह गाड़ी से नीचे उतरा, तब तक गाड़ी धू धू कर जाने लगा. किसी तरह से मैने अपनी जान बचाई.

दूसरी ओर मुसाबनी के बदिया स्थित शिव मंदिर टोला में श्रीराम नायक के खलियान में रखे पुआल की टाल में आग लग गई. आग लगने से 10 कहान पुआल जल कर राख हो गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. ग्रामीणों ने चापाकल और जलमिनार से डेकची ,बर्तन और बाल्टी से पानी भर कर आग को बुझाया.













