
चाकुलिया : पिछले मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित झिलरूवा गांव में एक कार्यक्रम में मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पूर्व विधायक के दो अंगरक्षक शहीद हो गए। गुरूवार को घाटशिला के पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण टुडू अपने दलबल के साथ श्यामसुंदरपुर गांव पहुंचकर शहीद शंकर नायक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। शहीद के पिता आनंद नायक और पत्नी सपना नायक ने कहा कि शंकर नायक ही एकमात्र परिवार चलाने वाला पुत्र था। उसकी कमाई से ही घर चलता था। उसके शहीद होने से परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने नेताओं से शहीद की पत्नी को गांव के पास ही किसी सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। लक्ष्मण टुडू ने परिजनों को आश्वस्त किया कि भाजपा शहीदों के परिवार के साथ है। संगठन द्वारा परिवार को यथासंभव सहयोग किया जाएगा। श्री टुडू ने कहा कि वे सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात श्री टुडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाकुलिया के बर्डीकानपुर कालापाथर पंचायत के लाउबेड़ा गांव निवासी शहीद ठाकुर हेम्ब्रम के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। शहीद के पिता छाकुराम हेम्ब्रम,भाई कुनाराम हेम्ब्रम और पत्नी अष्टमी हेम्ब्रम ने कहा कि ठाकुर हेम्ब्रम ही एक मात्र नोकरी कर परिवार चलाने वाला पुत्र था उसके शहीद होने से उनके समक्ष परिवार चलाने की संकट आ गई है। परिजनों ने नेताओं से परिवार के एक सदस्य को पुलिस छोड़कर किसी भी अन्य विभाग में नौकरी दिलाने की मांग की है। परिजनों को आश्वस्त करते हुए श्री टुडू ने कहा कि वे आइजी और डीआईजी से मिलकर इस बिषय पर चर्चा कर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को होंसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा संगठन शहीद परिवार के साथ है। मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू,जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र,जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो,हरी साधन मल्लिक,मंडल अध्यक्ष बाघराय मार्डी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गा गिरी,एसटी मोर्चा जिला महामंत्री धनंजय सिंह, परमीत पूर्ति,विश्वनाथ सोरेन,शशि सरदार,नरेश माहली, विश्वनाथ मन्ना,तपन नायक,राजू नायक, रंजीत नायक, मुकेश नायक समेत अन्य उपस्थित थे।





