
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के रुपुषकुंडी और मुटुरखाम लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र (धान क्रय केंद्र) का उद्घाटन गुरुवार को विधायक समीर महंती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक श्री महंती ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। किसान धान क्रय केंद्र में धान बेचें औक सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य लेकर लाभान्वित हों। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2050/- प्रति क्वींटल रखा है। इस केंद्र के खुलने से अब किसानों को बिचौलियो के हाथों औने-पौने मूल्य पर धान नहीं बेचना पड़ेगा। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, मंडल हेम्ब्रम, अमृत नायक, संजय बेरा, अमूल्य महतो, मिथुन कर, विशाल बारीक, कौशिक महंती, मनोज गोप, शेखर बेरा, लैम्पस अध्यक्ष बदन मांडी, अमित पाल, बीसीओ बसंत राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




