बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड में 27 अगस्त से गणेश महोत्सव की धूम मचने वाली है. इसको लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं भगवान गणेश की मूर्तियों की तमाम दुकानें सज गयी हैं. इस बार विभिन्न मुद्राओं वाली गणेश की मूर्तियां उपलब्ध हैं. बाजार में 10 से लेकर 15 हजार रुपये तक की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. इस बार गणेश महोत्सव को लेकर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गयी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दुकानों पर 250 से लेकर 15 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं. इस बार मोर पर सवार गणेश, सिंघासन पर बैठे विघ्नहर्ता, बांसुरी बजाते हुए गजानन, हाथी और नंदी के साथ बैठे भगवान गणेश आदि विभिन्न मुद्राओं वाली मूर्तियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. गणेश महोत्सव का आयोजन करने वाले लोग एवं पूजा कमेटी ने दुकानों पर जाकर अभी से मूर्तियों को पसंद करना शुरू कर दिया है.











