घाटशिला : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर घाटशिला प्रखंड के लालडीह निवासी दृष्टि बाधित विश्वनाथ मानकी एवं धरमबहाल निवासी गंगा दलाई को आज स्मार्ट स्टिक प्रदान की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि लालडीह निवासी विश्वनाथ मानकी एवं धरमबहाल निवासी गंगा दलाई विगत कई वर्षों से कुछ देख पाने में असमर्थ है. उनकी जानकारी पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को मिली तो उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से उनके लिए स्मार्ट स्टिक की व्यवस्था कराई, जिसे आज दोनों को प्रदान किया गया. मौके पर श्री षाडंगी ने कहा कि स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन कुछ आसान हो जायेगा और वे छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे. दोनो ने कुणाल षाड़ंगी एवं वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की, जिसे कभी भुला नहीं सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उपमुखिया मोना दास, वॉर्ड मेंबर नीलिमा धवारिया, सुनीता दलाई, जेएसएलपीएस प्रेसिडेंट रूपा रजक, नीतू रजक, पूर्वी रजक, अजय राज, हिमांशु मिश्र, रोहित सिंह,हीरा सिंह, पूर्णेन्दु पात्रा, रोहित अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



