गालूडीह : हेंदलजुड़ी पंचायत के आमडांगा गांव स्थित हरि मंदिर में 30 अप्रैल को गंधाधिवास के बाद 1 मई से हरिनाम संकीर्तन आरंभ होगा. संकीर्तन के लिए झारखंड और बंगाल की विख्यात सात कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. कीर्तन मंडलियों द्वारा दिन रात हरे कृष्ण हरे राम का जाप किया जायेगा. वहीं 4 मई को दधि उत्सव के साथ कीर्तन की पूर्णाहुति होगी. इसकी जानकारी कमेटी के सदस्यों ने दी. (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आमडांगा गांव में हर साल हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है. हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए आसपास गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचते हैं.



