चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बिरसा हरित योजना के तहत बेसिक ट्रेनिंग प्लांटेशन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में बीपीओ लीला सोलंकी और बागवानी मित्र सोमनाथ महतो ने लाभुकों को आम बागवानी करने का प्रशिक्षण दिया गया.उन्होंने आम बागवानी कैसे करनी है और पौधों की सुरक्षा कैसे करनी है की जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर बीपीओ लीला सोलंकी ने बताया कि चाकुलिया प्रखंड में 158 एकड़ जमीन पर आम बागवानी करने का लक्ष्य है. कहा कि 70 एकड़ भूमि का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि पर एकड़ पर लाभुक को 112 आम के पौधे दिए जायेंगे. प्रशिक्षण में लाभुकों को कहा गया कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में आम बागवानी कर स्वावलंबी बनें.



