चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को विधायक समीर महंती ने बिजली विभाग के जीएम श्रवण कुमार और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान विधायक समीर महंती ने कहा कि गर्मी और बरसात के दिनों में बहरागोड़ा में बिजली व्यवस्था बदहाल हो जाती है इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने कहा कि गर्मी और बरसात में जगह जगह पर ट्रांसफॉर्मर जलने से महीनों गांव के ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर की कमी के कारण अंधेरे में रहने पर विवश होते है. श्री महंती ने कहा कि इन मौसम में विभाग द्वारा पूर्व से ही हर समस्या से निपटने के लिए तैयार रहें. विधायक ने जीएम से कहा की विभाग में अभी से ही ट्रांसफॉर्मर रखने और जर्जर बिजली के तार और खंबे को विभाग द्वारा तुरंत दुरूस्त करवाया जाए. उन्होंने कहा कि वे अपने फंड से भी कुछ ट्रांसफॉर्मर उपलव्ध कराने का प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
श्री महंती ने कहा कि बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीण बिजली से संबंधित समस्या को रखें विभाग द्वारा समाधान किया जाएगा. जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में आए ग्रामीण बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं को रखें विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा सुझाए गए पहलुओं पर विभाग द्वारा अमल किया जाएगा ताकि लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके. बैठक में आए ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित अपनी अपनी समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया और समाधान करने की मांग की. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव सीओ जयवंती देवगम, प्रमुख धनंजय करुणामय,गौतम दास, गणेश दत्त,राणा मल्लिक, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.












