गालूडीह : बीती देर रात हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भरने के कारण अधिकांश फसलों को काफी नुकसान हुआ है. बड़ाखुर्शी गांव निवासी छुटलाल सिंह ने खस्सी बेचकर फसलों की बुआई की थी. उनका करीब 20 हजार का नुकसान हुआ है. किसान छुटलाल सिंह ने बताया कि उनकी बहुत कम जमीन है. जैसे-तैसे वे सब्जी की खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं, लेकिन लगातार बारिश होने से बरबट्टी, नेनुआ झींगा, टिंडा एवं हरी भाजी की फसल नष्ट हो गई हैं, जिससे उन्हें आजीबिका चलाने की चिंता हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि बरबट्टी की फसल में तेजी से फूल एवं फल लगने लगे थे. लेकिन बीती रात हुई बारिश से खेत भरने के कारण फसल खराब हो गयी.











