
घाटशिला : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक कर विस क्षेत्र की महत्वपूर्ण विषयों को रखा और क्षेत्र में बढ़ रही कोरोना संक्रमण पर प्रकाश डालते हुए समुचित व्यवस्था की मांग की है. विधायक श्री सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र दो राज्य बंगाल और उड़ीसा से जुड़ी हुई है. लोगों का आना-जाना लगा रहता है,इसे अबिलंब रोका जाए, या जो भी आए उसकी कोरोना जांच पहले की जाये.नहीं तो ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना को रोकना मुश्किल हो जाएगा.उन्होंने सीएम से मांग किया की जादूगोड़ा यूसीआईएल अस्पताल की 30 बेड को बढ़ाकर 100 बेड की जाए,ताकि घाटशिला और पोटका के लोगों को इलाज के लिए जमशेदपुर ना जाना पड़े. पिछले एक साल से बंद सुरदा माइंस को अबिलंब खोला जाये माइंस बंद होने से 1500 मजदूर सड़क पर आ गए हैं. माइंस खुलने से 1500 परिवार को रोजगार मिलेगा.विधायक रामदास सोरेन ने विस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखकर जल्द समाधान करने की मांग की है.













