
धालभूमगढ़: पावड़ा पंचायत के नरसिंहगढ़ के कालिंदी बस्ती का वरीय प्रभारी पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह और बीडीओ शालिनी खलको ने दौरा कर बस्ती के ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. कालिंदी बस्ती के ग्रामीणों ने विगत दिनों प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आवास उपलब्ध कराने की मांग की थी.पदाधिकारियों ने बस्ती का दौरा कर भौतिक निरीक्षण किया और योग्य लाभुकों के विषय में जानकारी प्राप्त की और जांचोंपरांत उचित अग्रसर कार्रवाई करने की बात कही है.दूसरी ओर धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, एलडीएम दिवाकर सिन्हा ने सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बीएलबीसी की बैठक की. बैठक में केसीसी पर विमर्श किया गया और एनआरएलएम समूह के एकाउंट रिनुअल, मनरेगा से संबंधित एकाउंट समस्या का निराकरण हेतु निर्देश दिया गया. वैस लाभुक जिनका केसीसी स्वीकृत हुआ है और जिनका नहीं हो पाया है दोनों की सूची प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.







