जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह निवासी राजेश कुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया है. आरोपी आकिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आकिम अंसारी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है.(नीचे भी पढ़े)
आकिम अंसारी ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के टुंडू गांव का रहने वाला है. पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को आकिम अंसारी को जेल भेज दिया है.



