घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को रक्तदान महादान हर घर रक्तदान होने की मुहिम लिए पहुंचे जयदेव राउत का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया. विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान जयदेव राऊत ने बच्चों तथा शिक्षकों को अपने इस मुहिम की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2022 को कोलकाता हुगली से साइकिल यात्रा कर आरंभ की. 25 हजार किलोमीटर की अब तक की यात्रा में इन्होंने धनबाद, गया, पटना ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब, जम्मू, राजस्थान, गुजरात ,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश से होकर झारखंड पहुंचे हैं. यहां से वह रांची के लिए रवाना होंगे उनकी यह यात्रा आगे भी चलती रहेगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि ‘रक्तदान महादान’ है रक्त का कोई विकल्प नहीं है आज भी विज्ञान रक्त के निर्माण में असमर्थ हैं. इस स्थिति में हम देशवासियों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम रक्तदान कर रक्त को संग्रहित कर एक- दूसरे की सहायता के लिए अपना योगदान दें. हमारे द्वारा किया गया यह छोटा सा प्रयास न जाने कितनों को जीवनदान दे सकता है. युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस मुहिम आगे बढ़कर इस मुहिम का हिस्सा बने और रक्तदान शिविर का आयोजन कर इस कार्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करें.(नीचे भी पढ़े)
इस प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से विद्यालय सचिव एस के देवड़ा, विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक व समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे. सामाजिक क्षेत्र में उनके इस बहुमूल्य योगदान के लिए विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय सह सचिव एस के देवड़ा व प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर जयदेव राऊत को सम्मानित किया. राष्ट्रगान के द्वारा प्रार्थना सभा का समापन किया गय




