चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन बुधवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कमारीगोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बहरागोड़ा प्रखंड के उप प्रमुख मनोरंजन होता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया. प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

साइकिल रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी चाकुलिया से 10 किलोमीटर दूर स्थित बेंद गांव और वहां से डाक बंगला परिसर लौटे. इसके बाद समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.साइकिल रेस में राजनगर के हिंदू हांसदा ने प्रथम, राजनगर के सुंदर मुर्मू ने द्वितीय और राजनगर के पांडु महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुजीत दास, देवाशीष दास, गांवलू दत्त, रॉबिन दास, राम बास्के, हिमांशु दास, राहुल महतो, बासु महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे.



