चाकुलिया: चाकुलिया के कांवरियों का एक जत्था शनिवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने नागानल मंदिर में पूजा अर्चना की. पुजारी विश्वनाथ पति ने पूजा करवाई. इसके बाद सभी वाहन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए.(नीचे भी पढ़े)
सुल्तानगंज से सभी बाबा धाम जाएंगे और जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों के इस जत्थे में अमृत पाणिग्रही, महादेव महतो, संतु नायक, अनुराग रंजन, अमन कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य शामिल है.














