बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के लुगाहारा जंगल में बंगाल से 12 हाथियों का झुंड प्रवेश किया है. रविवार की रात हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर उपद्रव मचाया. लुगाहारा मध्य विद्यालय के रसोई घर को तोड़ दिया है. वहीं हाथियों के झुंड ने गांव के किसान राजू महतो, संतोष महतो, मानस महतो, अनिमेष महतो के बांस के बगान और सब्जी की खेती को खाकर और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि रात में हाथियों के गांव में आने की सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर विभाग के टीम गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत करने के पश्चात हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ कर जंगल की और ले गए. ग्रामीणों ने कि हाथियों का झुंड दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही झुंड गांव की ओर रूख कर जाते हैं. हाथियों के गांव से सटे जंगल में रहने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और हाथियों के भय से रात जगा करने के लिए विवश है.



