रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी रैंक में) कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर को बैच लगाकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, रांची की अधिसूचना के आलोक में कुल 64 पुलिस निरीक्षक और परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है. इस अवसर पर एडीजी प्रिया दूबे, एडीजी ए विजयालक्ष्मी, आइजी अभियान डॉ माइकलराज एस, आइजी मानवाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, आइजी एसीबी सुदर्शन प्रसाद मंडल, आइजी पटेल मयूर कनैयालाल, डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, डीआइजी चौथे मनोज रतन, डीआइजी संध्या रानी मेहता, डीआइजी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, डीआइजी चंदन कुमार झा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.



