जमशेदपुर: 16 मई को सुबह 10 बजे माटकू पंचायत के अंतर्गत बड़दागोड़ा निवासी शिशिर महतो के बास भवन में उनकी पुत्री सुश्री प्रतीक्षा महतो की प्रथम काव्य संकलन ‘आदर्शता’ पुस्तक का विधिवत विमोचन साहित्यकार सह झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे, झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के सचिव सह शिक्षाविद शंकर चंद्र गोप,गाजुड़ संस्था के संस्थापक सह समाजसेवी जनमेजय सरदार और माताजी आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल के करकमलों द्वारा किया गया.
यह पुस्तक पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत बहरागोड़ा नवोदय विद्यालय के अष्टम कक्षा की छात्रा सुश्री प्रतीक्षा महतो द्वारा लिखी गई है, जिसमें कुल 35 कविताओं को सम्मिलित किया गया है. पुस्तक का प्रकाशन कोलकाता के ब्लू रोज पब्लिकेशन से किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

कविताएं ज्यादातर जागरुकता और प्रेरणा भावों से आधारित है. इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा प्रतिभा सभी के अंदर छिपी होती है, बस उसे निखारने के लिए प्रेरणा और मंच चाहिए. कम उम्र में कविता का पुस्तक प्रकाशित करने के लिए प्रतीक्षा महतो को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद है. शंकर चंद्र गोप ने कहा किसके अंदर क्या प्रतिभा है कोई नहीं जानता, गांव की बेटी प्रतीक्षा महतो ने इस छोटी सी उम्र में कविता का पुस्तक प्रकाशित कर के हम सभी को आश्चर्य चकित कर लिया है. हम सभी उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. जनमेजय सरदार ने कहा गांव में भी प्रतिभा का कमी नहीं है, केवल खोजकर उसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है. गाजुड़ संस्था, झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद और माताजी आश्रम ने बच्चे को आगे बढ़ाने और प्रेरणा देने का काम करता है. सुश्री प्रतीक्षा महतो ने उनको इस कार्य के लिए प्रेरणा और आशीर्वाद देने के लिए गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर शिशिर महतो, मिली महतो, दिवाकर महतो, कृष्ण पद मंडल, विमल मंडल, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, जनमेजय सरदार आदि उपस्थित थे.














