चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में गुरूवार की दोपहर 3 बजे हुई बारिश और वज्रपात के कारण दोपहर तीन बजे से प्रखंड में बिजली ठप है. लगातार 23 घंटे से बिजली नहीं आने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. वहीं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या से त्रस्त है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल के लिए पूर्ण रूप से बिजली पर आश्रित है. क्षेत्र में पीएचईडी के सप्लाई पानी पर ही आश्रित है. गुरूवार के दोपहर 3 बजे से लेकर अबतक क्षेत्र में बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं. समाचार लिखें जाने तक चाकुलिया में बिजली ठप है. इस संबंध मे बिजली विभाग के जेई सुशांत हेम्ब्रम ने दूरभाष पर बताया कि वज्रपात के कारण फॉल्ट हो गया है कर्मियों द्वारा दुरूस्त किया जा रहा है.














