जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के हाता बिरसा चौक पर रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रक के चालक गिरीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखचे उड़ गए. वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पोटका पुलिस की मदद से घायल चालक गिरीश प्रसाद को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉ सत्यनारायण भगत ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. उधर, दुर्घटना में शामिल दूसरे ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे ट्रक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ट्रक लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है.




