बहरागोड़ा: बहरागोड़ा बस स्टैंड परिसर में रविवार को बस ओनर एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया है ईंधन तेल की मूल्य वृद्धि और परिचालन लागत बढ़ने के कारण 20 जून से बस किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में विभिन्न रूटों के लिए नये किराया दर तय किया गया है और न्यूनतम लोकल किराया 20 रूपए निर्धारित किया गया है. ईंधन तेल की मूल्य वृद्धि की मार अब आम जनता के उपर पड़ना शुरू हो गया है. वहीं मालवाहक वाहनों के किराया बढ़ने के कारण दैनिक सामग्रियों के मूल्य में भी वृद्धि हुई है.







