चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा विभाग के रिसोर्स रूम (पुराना कस्तूरबा बालिका विद्यालय) परिसर में रविवार को समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष बच्चों के लिए जांच सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 41 बच्चे उपस्थित हुए. शिविर में 26 बच्चों को सहायक उपकरण वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
एएलएमआईसीओ की टीम ने बच्चों का जांच किया. जिसमें 11 बच्चों को सहायक उपकरण दिया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल बारीक शिविर का उद्घाटन किया और बच्चों को सहायक उपकरण वितरण किया. साथ ही शिविर में रिसोर्स शिक्षक निखिल मंडल, शिक्षक सुनील सिंह, सीआरपी सजदा खातून, आरती नायक, संजय महतो, प्रह्लाद महतो, देवेंद्र नाथ पात्र, श्वेता कुमारी, पॉल अब्राहम समेत अन्य उपस्थित थे.


