बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत के घाघरा गांव में वानिकी प्रमंडल आदित्यपुर जमशेदपुर के तत्वावधान में 76वां वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया. विभागीय पदाधिकारी ने सभी अतिथियों का एक-एक पेड़ देकर स्वागत किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वन क्षेत्र की रक्षा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है. जल,जंगल व जमीन प्रकृति की धरोहर है,जिसका लाभ पूरे मानव समाज को मिलता है. उन्होंने कहा की वन क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. जंगल संरक्षण से ही जीवन संरक्षण संभव है. (नीचे भी पढ़े)

जंगल है तो हम है. मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीण जल,जंगल व जमीन बचाने का संकल्प लिया और सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया. विधायक ने कहा कि 1950 से वन महोत्सव मनाया जा रहा है. आज जंगलों की कटाई से लोगों के समक्ष कई समस्या आ खड़ी हो गयी है. उससे बचने के लिए सभी लोगों को पौधरोपण करना होगा. उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा करना हम सभी का धर्म ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का संचालन भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी ने किया. मौके पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल के रेंजर शशि प्रकाश, डीएफओ राजीव रंजन, आरपी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, ग्राम प्रधान गुरुचरण सिंह, सुषमा सोरेन, सुरेंद्र नाथ हांसदा ,अर्जुन पूर्ति, गौतम दास, जयदेव दास, मोहन माईती, रिंकू कुमार, बिसु ओझा, परमेश्वर हेब्रम, पंचानन मुंडा, शुरु मुर्मू, सुजीत दास, प्रणव बेरा, रशीद खान समेत अन्य उपस्थित थे.


