• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur nml national tech day : जमशेदपुर के एनएमएल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का उत्सव, वैज्ञानिकों ने नये शोध पर की चर्चा

Jamshedpur nml national tech day : जमशेदपुर के एनएमएल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का उत्सव, वैज्ञानिकों ने नये शोध पर की चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सीएसआइआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का उत्सव मनाया. यह दिवस देश की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. इस अवसर पर एनएमएल खड़गपुर के डायरेक्टर प्रो सुमन चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. एनएमएल सीएसआइआर के डायरेक्टर डॉ संदीप घोष चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा भविष्य निर्माण में अनुसंधान की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने पिछले एक वर्ष में सीएसआइआर– एनएमएल द्वारा विकसित उन तकनीकों की जानकारी भी दी, जो व्यवसायीकरण के लिए तैयार हैं. एसीएसआइआर के को-ऑर्डिनेटर डॉ केके साहू तथा कार्यक्रम के समन्वयक ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया तथा प्रो. सुमन चक्रवर्ती की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)

प्रो सुमन चक्रवर्ती ने “समावेशी विकास हेतु उत्तरदायी नवाचार – गहन विज्ञान से गहन सामाजिक प्रभाव तक” विषय पर व्याख्यान दिया. अपने शोध अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास की प्रक्रिया केवल बाजार और लाभ तक सीमित न होकर मानवता, समानता एवं सतत विकास को भी केंद्र में रखनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि तकनीक का विकास स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपयोगिता के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि भारत की उन्नत डिजिटल क्षमताएँ, सामाजिक-आर्थिक विविधता, ग्रामीण जटिलताएं, स्वास्थ्य संबंधी असमानताएँ तथा विशाल जनसांख्यिकीय ऊर्जा को तकनीकी विकास की दिशा में उपयोग किया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

प्रो. चक्रवर्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन “विज्ञान सार्वभौमिक है, लेकिन तकनीक स्थानीय होनी चाहिए” का उल्लेख करते हुए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप तकनीक विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने अपने व्याख्यान का समापन इस संदेश के साथ किया कि वास्तविक तकनीकी प्रगति तब होती है जब तकनीक मानव पीड़ा को कम करे, अवसरों का विस्तार करे, समानता को बढ़ावा दे, पर्यावरण की रक्षा करे तथा मानवता को सशक्त बनाए. इस अवसर पर प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने सीएसआइआर– एनएमएल की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 का भी विमोचन किया. आरपीबीडी विभाग के प्रमुख डॉ एसके पाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के पीएचडी शोधार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया गया तथा एमएसएमइ प्रतिनिधियों के लिए संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का भ्रमण भी कराया गया. अरका जैन विश्वविद्यालय तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट व अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन संस्थान के छात्र एवं शिक्षक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. छात्रों के लिए प्रयोगशाला भ्रमण का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एसीएसआईआर साइंस क्लब द्वारा किया गया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Srinath university mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
स्टूडेंट जोन

Srinath university mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

September 11, 2026
West singhbhum school : चक्रधरपुर डीपीएस में एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित, सोनाक्षी कुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार
खबर

West singhbhum school : चक्रधरपुर डीपीएस में एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित, सोनाक्षी कुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार

September 11, 2026
Ignou december tee exam form: इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर तक बिना लेट फीस भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
खबर

Ignou december tee exam form: इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर तक बिना लेट फीस भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

September 11, 2026
Next Post
Jamshedpur mango water project : जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मेयर ने कहा – मानगो की जनता से किया वायदा निभाया

Jamshedpur mango water project : जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मेयर ने कहा - मानगो की जनता से किया वायदा निभाया

Jamshedpur jugsalai park : जुगसलाई पार्क का संचालन नगर परिषद ने संभाला, नया टेंडर होगा, पुराना टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद परिषद ने लिया हैंडओवर

Jamshedpur jugsalai park : जुगसलाई पार्क का संचालन नगर परिषद ने संभाला, नया टेंडर होगा, पुराना टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद परिषद ने लिया हैंडओवर

Jamshedpur taekwandoo : अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया पुरस्कृत, कई खिलाड़ी हुए सम्मानित

Jamshedpur taekwandoo : अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया पुरस्कृत, कई खिलाड़ी हुए सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News