बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में आयोजित हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. कीर्तन के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है. गुरुवार की देर रात पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी संकीर्तन में शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)
श्री षाडंगी ने राधा गोविंद की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा करने के पश्चात कुणाल षाड़ंगी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया और लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर शिवचरण हांसदा,राम मुर्मू,धनेश्वर मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











