गालूडीह: गालूडीह की महुलिया पंचायत स्थित ऊपरडांगा हरिमंदिर में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को दधि उत्सव के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर पुजारी ने विधि-विधान से विशेष अर्चना की. (नीचे भी पढ़े)
कीर्तन में झारखंड और बंगाल की छह मंडलियों ने भाग लिया. समापन पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया. दधि हंडी को मंडप के चारों ओर तीन बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया. इसके बाद महाभोग का वितरण किया गया.














