बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में शनिवार को मां शीतला पूजा का शुभारंभ किया गया. जिसमें स्वर्णरेखा नदी से गांव तक मुख्य पुजारी तपन कुमार आचार्य द्वारा कलश डुबोकर मां का आह्वान कर स्थानीय संकीर्तन मंडली, संख, ध्वनि के साथ गांव का परिभ्रमण कर पूजा स्थल पर पहुंचे और महिलाओं द्वारा पुजारी का पांव हल्दी पानी से धुलाया गय. तत्पश्चात कलश की स्थापना की गई. इस मौके पर आदित्य धाड़ा नेतृत्व में पूजा मंडप में 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा पाठ कर शुरू की गई. महिलाओं ने माता शीतला के समक्ष पूजा कर दीप व धूप जलाए.(नीचे भी पढे)
पूजा समापन होने के बाद सभी व्रतियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने अपने व्रत खोला. ग्रामीणों ने बताया कि यहां माता शीतला की पूजा वर्षो से की जा रही है. इस पावन अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रबीर मंडल,प्रकाश धाउड़िया, हरेकृष्ण धाड़ा,पदमालोचन धाड़ा, दुर्गा पद मुंडा,सुबल नायेक,सौरव जाना, सुमन धाड़ा,शरत चंद्र मुण्डा ,सचिन नायेक,नरेंद्र मुण्डा,मानस जाना, रासेश्वर जाना, जय कृष्ण धाड़ा,विकास दण्डपाट, राजा बिसाल, सुब्रत बिसाल,पिंकू जाना ,अजीत नायेक, रवि नायेक, सफल बनाने में जुटे हुए हैं.














